अयोध्या: पशुधन घोटाले फरार IPS अरविंद सेन यादव के घर बजी डुगडुगी, कुर्की की नोटिस चस्पा

अयोध्या. पशुधन घोटाले में लखनऊ (Lucknow) की हजरतगंज पुलिस (Hazratganj Police) द्वारा भगोड़ा घोषित 25 हजार के इनामी आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव (Arvind Sen Yadav) के पैतृक आवास थाना इनायतनगर के भिटारी गांव पहुंचकर कुर्की की नोटिस चस्पा की और मुनादी कराई. हालांकि उनके आवास पर कोई नहीं था और ताला बंद था. इससे पहले भगोड़ा आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव के लखनऊ आवास पर भी नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजाए गई थी.

लखनऊ में पशुपालन घोटाले में आरोपी पत्रकार संतोष मिश्रा पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. इस मामले में दोनों आईपीएस अधिकारी पहले ही निलंबित हो चुके हैं. इन दोनों का नाम पशुपालन घोटाले में आया था. दोनों डीआईजी स्तर के अधिकारियों के नाम दिनेश चंद दुबे व अरविंद सेन यादव हैं. दिनेश चंद दुबे डीआईजी रूल मैनुअल थे, जबकि अरविंद सेन यादव डीआईजी पीएसी आगरा थे. दोनों अधिकारियों पर इंदौर के व्यापारी मनजीत सिंह भाटिया को चारा आपूर्ति के अनुबंध में शामिल करने के मामले में 9 करोड़ 72 लाख रुपए के टेंडर का घोटाला किया था, जिसमें प्रदेश सरकार के आदेश कार्रवाई करते हुए हजरतगंज थाने में एफ आई आर दर्ज हुई थी. जिसमें दोनों आईपीएस अधिकारी भगोड़े घोषित किए गए थे.

सपा नेता रहे मित्रसेन यादव के  बेटे हैं अरविंद सेन 

अयोध्या निवासी आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव फैजाबाद के कद्दावर नेता रहे मित्रसेन यादव के बड़े पुत्र हैं. अरविंद सेन यादव के छोटे भाई आनंद सेन यादव बसपा काल में मंत्री पद पर रह चुके हैं और इस समय वह समाजवादी पार्टी में है. अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सेन जनपद के हैरिंगटनगंज से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं. फिलहाल इस समय अरविंद सेन यादव घोटाले में फरार चल रहे हैं. कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव के पैतृक आवास थाना इनायतनगर क्षेत्र के भिटारी गांव में मुनादी कराते हुए डुगडुगी पिटाई। हालांकि इस दौरान स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद नही रही.
 

Leave a Reply