उत्तराखंड की राज्यपाल की गुजरात के राज्यपाल से मुलाकात

गांधीनगर | उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की| इस मौके पर लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शनादेवी भी मौजूद रहीं| गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रीमती बेबी रानी मौर्य का स्वागत किया| गुजरात यात्रा पर आईं उत्तराखंड की राज्यपाल ने सरदार पटेल की विश्व की सबसे विराट प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सोमनाथ मंदिर और गिर अभ्यारण्य के प्रवास पर प्रसन्नता व्यक्त की| साथ ही गुजरात की हस्तकला की प्रशंसा की|
