बालू माफियाओं के बीच जमकर फायरिंग

बेतिया। बिहार के बेतिया में बालू खनन को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, हालांकि घायलों का इलाज गुपचुप तरीके से कराया जा रहा है। एक घायल नरकटियागंज पीएचसी इलाज कराने पहुंचे जंहा उसका इलाज चल रहा है। घायल के कान को छू कर गोली चली गई, जिससे उसकी जान बच सकी है।  घायल युवक मेराज ने बताया कि वर्चस्व को लेकर मो. नसीम गुट बालू खनन कर रहे थे और जब रोकने गया तो हथियारबंद लोग फायरिंग करने लगे, जिसमें वह घायल हो गया है। लीज एरिया में दबंगई के बल पर बालू खनन में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर नसीम और मोहम्मद मूसा गुट में अक्सर टकराव होते रहता है, जिसको लेकर 27 दिसम्बर को भी दोनों गुट आपस में भिड़ गए थे और बुधवार की सुबह से ही दोरहम नदी के किनारे लगातार फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि लगभग तीस से 35 राउंड फायरिंग दोनो तरफ से की गई है, हालांकि गोलीबारी शांत होने के बाद मौके पर मानपुर व सहोदरा थाना की पुलिस पहुंच गई हैं और दोरहम नदी में कैंप कर रही है।

Leave a Reply