पिता ने किया 13 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने का प्रयास

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके मे एक कलयूगी पिता द्वारा पिता-बेटी के रिश्ते को तार-तार किये जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी ने अपनी 13 साल की सगी बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। वही मासूम बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीते दिन किशोरी ने अपनी दादी को पिता की करतूत के बारे मे बताया जिसके बाद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोहेफिजा पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बताया, 13 साल की किशोरी ऑठवी कक्षा की पढाई करती है। जो अपने पिता और दादी के साथ रहती है। करीब चार साल पहले पिता से विवाद के कारण उसकी मां परिवार को छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से ही दादी उसका ध्यान रखती है, वही 40 साल का पिता उस पर गलत नजर रखने लगा ओर फिर उसके साथ हरकतें करने लगा। आरोप है कि बुधवार दोपहर को आरोपी पिता ने नाबालिग बेटी को हाथ-पैर दबाने के बहाने अपने पास बुलाया और अशलील छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। नाबालिग बेटी के विरोध करने पर आरोपी पिता ने उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद शाम को जब किशोरी की दादी घर पहुंची, तो नाबालिग ने रोते हुए उन्हे पिता की करतूत के बारे मे बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को  से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़, जेजे और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply