बेटी की प्रैमी की करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपी गया जेल

भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना इलाके मे ऑनर किलिंग के सनसनीखेज मामले मे पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। करीब चार महीने बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले मे गुनगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त 2020 को पुलिस ने धमर्रा निवासी धर्मेंद्र चौहान का शव इमला और धमर्रा के बीच एक खेत से बरामद किया था। उसके सिर में चोंट के निशान थे। वहीं पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगने से सामने आया। घटनास्थल की जॉच ओर पीएम रिर्पोट के आधार पर पुलिस को हत्या की आंशका लगने लगी। वही मृतक धर्मेंद्र के पिता, भाई और जीजा ने पुलिस पुछताछ मे गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर संदेह जताया था। पुलिस ने जब संदेही को हिरासत मे लेकर सख्ती से पुछताछ की तो उसने अधे कत्ल का खुलासा कर दिया। संदेही ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक धर्मेंद्र का उसकी बेटी के साथ प्रैम प्रंसग चल रहा था। उसने युवक ओर उसके परिवार वालो को भी उसकी बेटी से दूर रहने की धमकी दी थी, लेकिन इसके बाद भी धर्मेद्र ओर आरोपी की लडकी का मेलजोल जारी रहा। इसी बीच बीती 29 अगस्त को युवती अपने दादा के खेत पर थी, तभी धर्मेंद्र उससे मिलने पहुंचा था। करीब एक घंटे बाद वह वापस लौटा था। रास्ते में युवती का पिता घात लगाकर बैठा था। उसने धर्मेंद्र के सिर पर पत्थर से हमला करके उसको बेहोश कर दिया। इसके बाद उसको करंट लगा दिया। धर्मेंद्र की मौत होने के बाद उसका शव इमला और धमर्रा के बीच एक खेत की तार फेंसिंग के पास फैंक दिया जिससे यह लगे कि धर्मेंद्र की मौत फेंसिंग के करंट या आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।
