दिल्ली की महिला तस्कर राजधानी आई थी गांजा कि डिलेवरी देने, पुलिस ने दबोचा

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक ऐसे तस्कर अंतर्राज्जीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यो को दबोचा है, जो कई राज्यों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है। पुलिस ने गिरोह की एक महिला सदस्य और एक पुरुष को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलो गांजा बरामद किया है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद थाने की टीम ने हलालपुरा बस स्टैंड के पास से यूपी निवासी धर्मेन्द्र पिता विस्सी राम उम्र 30 साल निवासी नगला मकरोल इटौरा पोस्ट ककुआ थाना मलपुरा जिला आगरा यूपी ओर दिल्लि की रहने वाली किरन वर्मा पती विजय कुमार वर्मा उम्र 32 साल निवासी बी 88 पहला पुस्ता न्यू उस्मानपुर सीलमपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली को धर दबोचा। दोनों के पास से 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आगे बताया कि ये दोनों ट्रेन के जरिए मंगाए गए गांजे की खेप को किसी अन्य जिले में तस्करी करने ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियो से आगे की पूछताछ की जा रही है। सुत्रो के अनुसार शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि तस्करी का यह बहुत बड़ा गिरोह है। इस गिरोह में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। वही पकडाये गये तस्कर, मप्र के कई जिलों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर पहले भी कर चुके हैं। ओर दूसरे जिले में गांजे की खेप पहुंचाने जाने से पहले ही राजधानी पुलिस के हत्थे चढ गए।
