दुबई की थाली में नजर आएंगीं धोनी के खेत की सब्जियां

रांची । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के साथ-साथ किसानी में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है ‎कि जल्द ही रांची में उनके खेतों में उगाई गईं सब्जियां दुबई की थालियों में नजर आएंगी। इसके लिए कई कंपनियों से बातचीत चल रही है1 फिलहाल धोनी अपने परिवार के साथ दुबई में ही नए साल की छुट्टी मना रहे हैं। दरअसल धोनी के खेत की सब्जियों के चर्चे दुबई में खूब हो रही है। यहां तक की कुछ कंपनियों ने माही के खेतों की सब्जियां बेचने के लिए भी हाथ भी बढ़ाया है। अभी इस पर बात चल रही है। जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने वहां अपने कुछ मित्रों से इस संबंध में राय मशविरा किया। इसके बाद वे ऐसे कंपनी की तलाश में लगे हैं, जो उनकी सब्जी की मार्केटिंग वहां कर सके। गौरतलब है ‎कि धोनी के खेतों की सब्जियां जैसे टमाटर, गोभी, मटर, शिमला मिर्च रांची के बाजारों में अपनी पकड़ बना चुकी हैं। जैविक खेती के कारण इन सब्जियों की मांग बढ़ती जा रही है। उधर उत्पादन बढ़ने के कारण सब्जियों का कुछ हिस्सा दुबई भेजने की तैयारी की जा रही है। झारखंड कृषि विभाग ने भी उनके खेतों में उगाई सब्जियों को विदेशी बाजार में उतारने का मन बनाया है1 राज्य सरकार इसके लिए एक एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है।

Leave a Reply