इन 3 स्त्रियों पर बुरी नजर डालने वाला हो जाता है बरबाद

रामचरितमानस में मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए बहोत सी महत्वपूर्ण बाते बतायी है. रामचरितमानस के अनुसार जो भी व्यक्ति इन 3 स्त्रियों पर बुरी नजर डालता है वो जीवन में कभी सफल नहीं होता.

भाई की पत्नी को माँ के समान और छोटे भाई की पत्नी को बहन के समान दर्जा प्राप्त है. रामचरितमानस में कहा गया है जो भी पुरुष अपने भाई की पत्नी पर बुरी नजर डालता है वो नरक में जाता है. जिसे माँ की तरह पूजना चाहिए और बहन की तरह प्यार करना चाहिए ऐसे स्त्री के बारे में गलत विचार करने से मनुष्य समाज की और स्वयं की नजरो में गिर जाता है और धीरे धीरे वो पापी बनजाता है..
इस धरती पर पिता और पुत्री का रिश्ता सबसे पवित्र माना गया है. किसी भी स्त्री को सबसे अधिक भरोसा उसके पिता पर होता है. लडकिया माँ से भी जादा प्यार अपने पिता से करती है. अगर पिता ही पुत्री पर बुरी नजर डाले तो वो स्त्री किसके पास जायेगी. ऐसी स्त्री का जीवन नष्ट हो जाता है और ऐसे पिता को ब्रह्माण्ड के अंत तक नरक में कष्ट भोगने पड़ते है.

हिन्दू धर्म में बहु को बेटी का दर्जा प्राप्त है. किसी भी व्यक्ति को अपनी बहु पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए. बहुको हमेशा अपनी बेटी समझकर ही उसका सम्मान करना चाहिए. लडकिया अपने ससुर में पिता को खोजने को कोशिश करती है. वो अपने ससुर का पिता के जैसा सम्मान और भरोसा करती है. अगर कोई ससुर अपनी बहु पर बुरी नजर डालता है तो वो भी अनंत काल तक नरक में कष्ट भोगता है.
 

Leave a Reply