इंग्लैंड से आए 19 लोगों को पीपीई किट पहनकर तलाश रही है पटना पुलिस

पटना। बिहार की राजधानी पटना की पुलिस को कोरोना के नए स्ट्रेन के आने के बाद एक और जिम्मेवारी मिल गई है। पुलिस की एक टीम इंग्लैंड से पटना आए 19 लोगों को  पीपीई किट, मास्क और फेस शील्ड पहनकर खोजबीन कर रही है। पता लगने पर इन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए कहा जाएगा। पटना आने पर सिविल सर्जन कार्यालय से इन 19 लोगों को  काल किया गया पर इनमें किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। आखिरकार सिविल सर्जन कार्यालय से इन 19 लोगों के नाम व मोबाइल नंबर एसएसपी सौंप दिए गए हैं। अब पटना पुलिस इनका पता लगाकर सिविल सर्जन को बताएगी। सिविल सर्जन डा विभा कुमारी सिंह ने बताया 19 लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है ऐसे में इनको तलाशने के लिए पटना पुलिस से संपर्क किया गया है और इसकी लिस्ट एसएसपी को भेजी गई है। 

Leave a Reply