निगम अमले ने 88 प्रकरणों में 16 हजार 450 रूपये वसूल किये

भोपाल। नगर निगम भोपाल द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों तथा कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन न करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने और मास्क न लगाने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने, खुले में यूरेनेशन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही निरंतर की जा रही। निगम अमले को नादरा बस स्टैंड पर प्रतिबंधित पॉलीथीन आने की सूचना प्राप्त होने पर निगम अमले ने तत्परतापूर्वक बस स्टैंड पर आने वाली बसों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बस में 150 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जप्त की एवं व्यापारी विकास व सुनील से 03 हजार रुपये स्पॉट फाईन वसूल किया। इसके अतिरिक्त निगम के अमले ने हमीदिया रोड, घोड़ानक्कास क्षेत्र में 15 फल-सब्जी के हाथ ठेला वालों से 30 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जप्त कर 03 हजार रुपये स्पॉट फाईन वसूला। निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने-अपने जोन क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 88 प्रकरणों में 16 हजार 450 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की, वहीं लोगों को समझाइश दी कि दोबारा गंदगी न फैलाये और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले।
निगम अमले ने जोन क्रमांक 04 में 20 प्रकरणों में 07 हजार 450 रूपये, जोन क्रमांक 07 में 08 प्रकरणों में 01 हजार 700 रूपये, जोन क्रमांक 09 में 11 प्रकरणों में 01 हजार 100 रूपये, जोन क्रमांक 10 में 18 प्रकरणों में 02 हजार 700 रूपये, जोन क्रमांक 13 में 08 प्रकरणों में 800 रूपये, जोन क्रमांक 17 में 17 प्रकरणों में 01 हजार 700 रूपये, जोन क्रमांक 18 में 06 प्रकरणों में 600 रूपये स्पॉट फाईन वसूल किया।
