जब थे सत्ता में रमन तब किसानों से किये वादा पूरा नहीं किए, अब कर रहे है प्रति एकड़ 10 हजार देने का विरोध – कांग्रेस  

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब किसानों से किए वादों को पूरा नहीं किए उन्होंने किसानों को धान की कीमत 2100रु प्रति क्विंटल और 300रु. बोनस देने का वादा किया था, अब विपक्ष में है तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के किसानों को 10000रु. प्रति एकड़ सहायता दे रही है तो उसका विरोध कर रहे हैं। विपक्ष का काम होता है राज्य सरकार को आम जनता से किये वादे को पूरा कराने के लिए दबाव बनाना। लेकिन दुर्भाग्य की बात है राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा उल्टा काम कर रही है और राज्य सरकार के द्वारा जनता से किये वादा को पूरा करने से रोक रही है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 24 महीने के कार्यकाल के बाद राज्य का मुख्य विपक्षी दल भाजपा मुद्दाहीन हो चुकी है मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। भाजपा राज्य सरकार की छवि खराब करने निरंतर झूठे मनगढ़ंत आधारहीन आरोप लगा रही है और जनता के सामने औंधे मुंह गिर रही है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि छल कपट करना धोखेबाजी करना भाजपा का संगठनात्मक गुण है जो उन्हें भाजपा के पितृ संगठन से विरासत में मिला है। भाजपा की जहां-जहां भी सरकार है वहां की जनता त्रस्त है। केंद्र में मोदी भाजपा की सरकार के 7 साल के कार्यकाल की अगर उपलब्धि पूछा जाए तो भाजपा नेताओं के पास जवाब नहीं है। किसानों से युवाओं से मजदूरों से महिलाओं से वादा कर मुकर जाना भाजपा नेताओं की फितरत है। चुनाव में किए वादे को चुनावी जुमला बताना और जनता के साथ धोखा करना भाजपा नेताओं का चरित्र है। किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य और 50 प्रतिशत प्रॉफिट देने का वादा किया गया था। सस्ते दर पर डीजल और रासायनिक खादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का वचन दी गई थी। किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। बल्कि मोदी भाजपा की सरकार तीन काले कृषि कानून लाकर भारत के किसानों को चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनाना चाहते हैं उनको गुलाम बनाना चाहते हैं यह भाजपा की नीति है।
प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. रमन सिंह असफल सिद्ध हुए हैं अब विपक्ष में भी उनका रवैया छत्तीसगढ़ विरोधी किसान विरोधी मजदूर विरोधी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने फोटो 15 साल के सत्ता के बाद 15 सीट में लाकर समेट दिया और उसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा 14 सीट पर आ गई। भाजपा का यही छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया रहा तो 2023 के चुनाव में 4 सीट भी मिल जाए बड़ी बात हो गई। छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कैसे रमन सिंह भाजपा छत्तीसगढ़ के संस्कृति कला परंपराओं तीज त्योहारों का विरोध कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की जनता  इसका जवाब भाजपा को जरूर देगी।

Leave a Reply