अखिलेश ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर साधा निशना

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं धन-प्रतिनिधि समझती है। अखिेलश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि ‘‘भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं धन-प्रतिनिधि समझती है, इसीलिए धनवानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही है। भाजपा भूल रही है कि वो जिन्हें नुकसान पहुंचा रही है, वे संकट से संघर्ष करनेवाले देश के वो दो-तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते।’’ अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘‘भाजपा सरकार ने किसानों को फिर निर्थक वार्ता करके अगली तारीख दे दी। हर बार आधा दिन गुजार कर 2 बजे बैठक करने से ही लगता है कि भाजपा सरकार आधे मन से आधे समय काम करके, इस आंदोलन को लम्बा खींचना चाहती है, जिससे किसानों का हौसला टूटे, पर किसान टूटनेवाले नहीं, सत्ता का दंभ तोड़नेवाले हैं।’’

Leave a Reply