प्रदेश के स्कूलों में नल कनेक्शन देने में पिछड़ गये सीएम शिवराज

भोपाल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 151 वी जयंती पर घोषणा की थी कि सौ दिनों में आंगनवाडिय़ों, आश्रम शालाओं एवं शासकीय स्कूलों में नल कनेक्शन प्रदान कर दिये जायेंगे। इन सौ दिनों की अवधि आगामी 10 जनवरी 2021 को पूर्ण हो रही है। नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु केंद्र सरकार ने भारी भरकम धनराशि भी उपलब्ध कराई परन्तु लेकिन प्रदेश की शिवराज सरकार ये कनेक्शन लगाने में पिछड़ गई है। इधर केंद्र सरकार ने मप्र सरकार से लगाये गये नल कनेक्शनों की जानकारी भी तलब कर ली है। इस पर राज्य शिक्षा केंद्र को सभी जिला कलेक्टरों से कहना पड़ा है कि वे अब तक लगाये नल कनेक्शनों की जानकारी उपलब्ध कराये।

यह है स्थिति : प्रदेश में कुल 99 हजार 188 स्कूल हैं। सौ दिवसीय जल जीवन मिशन के तहत  अब तक शासकीय स्कूलों में पूर्व से उपलब्ध नल कनेक्शन 5 हजार 106 हैं जबकि सौ दिनी अभियान में 1877 कनेक्शन लगाये गये और 30 हजार 706 और कनेक्शन करने हैं। इसी प्रकार, स्कूली छात्रावासों में पूर्व से उपलब्ध नल कनेक्शन 242 हैं जबकि सौ दिनी अभियान में 150 कनेक्शन लगाये गये और 116 और कनेक्शन करने हैं। वहीं आश्रम शालाओं में पूर्व से उपलब्ध नल कनेक्शन 116 हैं जबकि सौ दिनी अभियान में 2 कनेक्शन लगाये गये और 216 और कनेक्शन करने हैं।
 

Leave a Reply