छिन्दवाड़ा में बना नया औद्योगिक क्षेत्र

भोपाल।शिवराज सरकार ने छिन्दवाड़ा में नया अैद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित किया है। यह नया औद्योगिक क्षेत्र ग्राम लहगडुआ में बनाया गया है जिसका क्षेत्रफल 35.042 हैक्टेयर है। राज्य के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने राज्य औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2019 के तहत यह नया औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित किया है।
