कोरोना वैक्सीन को लेकर मशहूर हुए अदार पूनावाला, नताशा है पत्नी का नाम

नई दिल्ली  । कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्सीन निर्मित करने का लाइसेंस दिया है। पुणे स्थित अदार पूनावाला की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता है, जो भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड विकसित कर रही है। पूनावाला ने हाल ही में कहा था कि उनकी कंपनी प्रति महीने कोविशील्ड के 5 से 6 करोड़ टीके निर्मित करने जा रही है। इस बीच इंटरनेट पर अदार पूनावाला के बारे में सर्च की बाढ़ आ गई है। अदार पूनावाला कौन हैं? कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत कितनी होगी? कोरोना वायरस वैक्सीन कब मिलेगी? इस तरह के सवाल गूगल ट्रेंड्स पर खूब दिख रहे हैं। लेकिन, भारत में सिर्फ यही नहीं ढूंढ़ा जा रहा है। यहां लोग ऐसी चीजें भी ढूंढते हैं, जिनकी इस क्षण कुछ खास प्रासंगिकता नहीं है। आप गूगल पर अदार पूनावाला टाइप करें तो टॉप सर्च कैटेगिरी में जो पहला नाम आता है, वो नताशा पूनावाला का है। नताशा अदार पूनावाला की वाइफ हैं और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इसके बाद अदर पूनावाला का धर्म ढूंढ़ा जा रहा है। 
  जनवरी-फरवरी के बाद कंपनी का लक्ष्य उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर प्रति महीने 10 करोड़ करने का है। जुलाई 2021 तक 30 से 40 करोड़ टीके चाहिए और हम उस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अदार के पिता ने 50 साल पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की नींव रखी थी। पूनावाला ने साफ कर दिया है कि उनका फोकस पहले भारत पर है उसके बाद वे वैक्सीन के टीके विदेश भेजेंगे। पूनावाला ने कहा, "ये बहुत महत्वपूर्ण है कि हम पहले अपने देश का ख्याल रखें। इसके बाद कोवॉक्स संगठन और अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर आगे बढ़ेंगे।" कोरोना वायरस वैक्सीन उस समय हकीकत बनने जा रही है, जब देश कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से फैल रहे संक्रमण को लेकर बेहद सावधानी बरत रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुताबिक भारत सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन के दो टीके 3 डॉलर और प्राइवेट अस्पतालों को 6 से 8 डॉलर में दिए जाएंगे।
 

Leave a Reply