सेबी ने नए एक्सचेंज के नियमों का ड्राफ्ट जारी किया

मुंबई । देश में जल्दी ही नए स्टॉक एक्सचेंज खुल सकते हैं। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने इसके लिए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया है और 5 फरवरी तक इस पर सुझाव मांगे हैं। सुझाव मिलने के बाद वह नियमों को अंतिम रूप देगा। नए एक्सचेंज खुलने से कंपटीशन बढ़ेगा। इसका फायदा आखिरकार निवेशकों को कम चार्ज के रूप में मिल सकता है। सेबी ने कहा है कि समय के साथ-साथ भारतीय सिक्योरिटी मार्केट भी काफी बढ़ गया है। केवल 7 जनवरी को एनएसई पर 73 हजार करोड़ रुपए के शेयरों का ट्रेड हुआ। ऐसे में टेक्नोलॉजी की दिक्कतों और हालिया निगेटिव मार्केट इवेंट्स को देखते हुए मार्केट रेगुलेटर ने नए एक्सचेंज या डिपॉजिटरी की लॉन्चिंग की योजना बनाई है। 16 साल पहले एनएसई की लॉन्चिंग भी ऐसी ही परिस्थितियों में हुई थी। नए एक्सचेंज के आने मार्केट में प्रतियोगिता बढ़ेगी, जिससे निवेशकों का ट्रेडिंग खर्च भी कम हो जाएगा। इसके चलते अधिक से अधिक लोग इक्विटी मार्केट में निवेश कर सकेंगे। इसके अलावा मेंबरशिप और ब्रोकर्स के लिए क्लीयरिंग फीस भी कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply