भोजपुरी अलबम साली 420 लगती हो से विवेक और दिव्या धमाल मचानें को तैयार

भोजपुरी के जाने-माने गायक और फिल्म अभिनेता जल्द ही अपनें नए भोजपुरी अलबम  साली 420 लगती हो के जरिये धमाल मचाने वाले हैं। उनके साथ भोजपुरी गायिक और अभिनेत्री दिव्या द्विवेदी नें भी अपनें कंटीले अंदाज में आवाज दी हैं.
विवेक और दिव्या नें अपने इस एलबम की रिकार्डिंग दिल्ली स्थित आर्या रिकॉर्ड स्टूडियो से पूरी की है। जिसे सुनने के बाद लोग झूमनें को मजबूर हो जायेंगे। इस अलबम से जुड़े वीडियो की शूटिंग भी जल्द ही पूरी की जायेगी। अलबम में  विवेक पाण्डेय और दिव्या मौर्या की आवाज भोजपुरी नयेपन का एहसास कराएगी।
इस  गीत को लिखा है दीपू देहाती नें और  संगीत दिया है आर्या शर्मा व आलोक राज नें और निर्माता रविशंकर मिश्र है. इस अलबम को जल्द ही जे एस एम् फिल्म प्रोडक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा जिसके तिथि की घोषणा जल्द ही की जायेगी।
गायक विवेक पाण्डेय और गायिक दिव्या मौर्या नें हाल ही में भोजपुरी फिल्म प्यार की नैया राम के भरोसे की शूटिंग अयोध्या के खुबसूरत लोकेसंस में पूरी की है जिसमें उनके साथ जानें माने अभिनेता सीपी भट्ट, संजय वर्मा, सहित कई दिग्गज कलाकार भी नजर आनें वालें हैं।इस फिल्म का निर्देशन फिल्म अभिनेता संतोष श्रीवास्तव नें किया है। 
 

Leave a Reply