नए साल में नई ऊंचाई पर रहे सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों  में नए साल के पहले सप्ताह में भी रौनक देखी गई। हालांकि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की वजह से सप्ताह के दो कारोबारी ‎दिन में बिकवाली हावी रही, लेकिन आखिरी कारोबारी ‎दिन फिर बाजार गुलजार हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी ने नए साल में ‎ उच्च स्तर को छुआ। बाजार के जानकारों का कहना है ‎कि विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और वैक्सीन आने से कोरोना के कहर से निजात मिलने व आर्थिक गतिविधियों में तेजी से सुधार की उम्मीदों में देश के शेयर बाजार में तेजी का रुझान बना रहा। सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को पिछले सप्ताह के मुकाबले 913.53 अंकों की तेजी के साथ 48,782.51 पर बंद हुआ जबकि नए साल के पहले सप्ताह में सेंसेक्स रिकॉर्ड उंचाई 48,854.34 तक उछला। वहीं निफ्टी पिछले सप्ताह से 328.75 अंकों की मजबूत बढ़त बनाकर 14,347.25 पर बंद हुआ जबकि इससे पहले 14,367.30 तक उछला जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 272.73 अंक बढ़कर 48,141.71 पर खुला और 307.82 अंक की मजबूती के साथ 48,176.80 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 90.90 अंक बढ़कर 14,109.40 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर खुला और 114.40 अंक की मजबूती के साथ 14,132.90 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 139.17 की कमजोरी के साथ 48,037.63 पर खुला और 261 अंकों की तेजी के साथ 48,437.78 पर बंद हुआ। निफ्टी 57.75 अंकों की नरमी के साथ 14,075.15 पर खुला और 67 अंकों की तेजी के साथ 14200 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179 अंकों की वृद्धि के बाद 38.03 अंक गिरकर 48,399.75 पर खुला और 263.72 अंक की गिरावट के साथ 48,174.06 पर बंद हुआ। निफ्टी 8.10 अंक गिरकर 14,191.40 पर खुला और 53.25 अंक की गिरावट के साथ 14,146.25 पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 270.69 अंक बढ़कर 48,444.75 पर खुला और 465.02 अंक नीचे 48,093.32 पर बंद हुआ। निफ्टी 80.95 अंक बढ़कर 14,227.20 पर खुला और निफ्टी 8.90 अंक कमजोर होकर 14,137.35 पर बंद हुआ। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 328.75 अंक बढ़कर 48,422.07 पर खुला और 689.19 अंक की बढ़त के साथ 48,782.51 अंक के नए रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 209.90 अंक की बढ़त के साथ 14,347.25 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply