प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना :

भोपाल। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा शनिवार को फायर स्टेशन बैरागढ़, रॉयल मार्केट, नेहरू नगर चौराहा, करोद चौराहा, बरखेड़ा विजय मार्केट भेल और नवबहार सब्जीमंडी में आयोजित प्रधानमंत्री स्वनिधि हितग्राही शिविरों में 323 हितग्राहियों का दस्तावेजीकरण पूर्ण कर प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए जबकि पी.एम.स्वनिधि पोर्टल के माध्यम से 510 हितग्राहियों के ऋण प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए तथा शहरी असंगठित पोर्टल पर 799 नवीन पथ विक्रेताओं का पंजीयन किया गया। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने हितग्राही शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए शिविर में मौजूद हितग्राहियों से चर्चा की तथा हितग्राहियों की समस्याओं को निराकृत कर शीघ्र योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को सुगमतापूर्वक योजना का लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत हितग्राहियों का दस्तावेजीकरण पूर्ण कर बैंकों को प्रकरण प्रेषित करने हेतु शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री स्वनिधि हितग्राही शिविर का आयोजन करने के दिये गये निर्देशों के परिपालन में निगम द्वारा दो दिवसीय शिविरों का आयोजन फायर स्टेशन बैरागढ़, रायल मार्केट, नेहरू नगर चौराहा, करोद, बरखेड़ा विजय मार्केट, नव बाहर सब्जी मंडी में हितग्राही शिविरों का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी ने विजय मार्केट बरखेड़ा में आयोजित हितग्राही शिविर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने अनेक हितग्राहियों से चर्चा की साथ ही निगम अधिकारियों से भी हितग्राहियों के दस्तावेजीकरण एवं प्रकरण बैंक को प्रेषित करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त चौधरी ने हितग्राहियों की समस्याओं को शीघ्रता से निराकृत कर अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि हितग्राही शिविरों में शनिवार को 323 हितग्राहियों का दस्तावेजीकरण पूर्ण कर प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए जबकि पी.एम.स्वनिधि पोर्टल के माध्यम से 510 हितग्राहियों के ऋण प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए तथा शहरी असंगठित पोर्टल पर 799 नवीन पथ विक्रेताओं का पंजीयन किया गया। इस प्रकार दो दिवसीय शिविरों में कुल 447 हितग्राहियों का दस्तावेजीकरण पूर्ण कर प्रकरण बैंकों को भेजे गए जबकि 1091 नवीन पथ विक्रेताओं के पंजीयन किए गए और पोर्टल के माध्यम से 772 ऋण प्रकरण बैंक भेजे गए।
