मौसम खुला पारे में उछाल बरकरार, कमजोर पड़ी ठंड छायेगा कोहरा  

जबलपुर।  पश्चिमी विक्षोप का असर समाप्त होते ही ठण्ड का असर पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर पड़ेगा। अगले दो तीन दिनों में तापमान नीचे आयेगा और कोहरे के साथ ठंड पड़ेगी।अभी हाल ही में मौसम गर्म होने से लोगों ने गर्म कपड़ों की अब फिर जरूरत पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पारा अब लुढ़केगा, जिससे ठण्ड के तेवर तीखे होने के आसार हैं।   उत्तर भारत के दिल्ली में हुई ओलावृष्टि, हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद ठण्ड का पलटवार होगा।अभी फिलहाल तापमान औसत से ऊपर चल रहा है ठंड से लोगों को राहत मिली हुई है। जिले के तापमान में विशेष कोई बदलाव नहीं हुआ है और पारा औसत से ऊपर चल रहा है,ठंड का असर भी कम है। सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है और शाम के वक्त ठंडी हवायें चल सकती हैं। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 27.0 सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी प्रातŠकाल 82 प्रतिशत और सायंकाल 68 प्रतिशत आंकी गई। मौसम में आये परिवर्तन के कारण सूर्योदय 6.54 बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त 5.43 मिनट पर शुरू हुआ। उत्तरी हवाएं 2किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे कम 13 डिग्री तापमान ग्वालियर,दतिया, खरगौन जिले में दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 16.08 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

Leave a Reply