ब्लू व्हेल गेम : फेसबुक और गूगल को हाई कोर्ट की फटकार, कहा- क्यों हटाया जा रहा लिंक

मुंबई: ब्लू व्हेल गेम की वजह लगातार हो रही मौतों की आहट कोर्ट तक पहुंच गई है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए फेसबुल और गूगल को बॉम्बे हाई कोर्ट दोनों कंपनियों को फटकार लगाई। साथ ही सवाल किया कि लगातार हो रही इतनी मौतों के बावजूद लिंक को क्यों क्यों नहीं हटाया जा रहा है। इस संबंध में हफ्तेभर के भीतर हलफनामा देने का भी आदेश जारी किया है।

बता दें, वकील शहजाद नकवी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर फेसबुक, गूगल और याहू जैसी कंपनियों को ब्लू व्हेल गेम के सर्कुलेशन को ब्लॉक करने का आदेश देने की मांग की थी।

गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने फेसबुक और गूगल के भारतीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई। सुनवाई के दौरान दोनों के ही वकीलों ने बताया कि उन्हें कल ही जनहित याचिका की प्रति मिली है। इस पर अदालत ने कहा आपको मामले की गंभीरता पता है। 

गूगल और फेसबुक के वकीलों ने दलील दी कि याचिका में उनके भारतीय दफ़्तर को पार्टी बनाया गया है जबकि उनके मुख्य कार्यालय विदेशों में हैं। इस पर अदालत ने तल्ख शब्दों में कहा कि आप को पहले जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। लोग मर रहे हैं और आप टेक्निकल ग्राउंड पर अपने खिलाफ मामला खारिज करवाना चाहते हैं?  

अदालत ने दोनों कंपनियों के वकीलों को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता के वकील को विदेशों में दोनों कंपनियों के दफ्तरों की पूरी जानकारी दे ताकि उन्हें भी पार्टी बनाया जा सके। साथ ही एक सप्ताह में हलफनामा दायर कर ये बताएं कि ब्लू व्हेल गेम का लिंक क्यों नही हटाया जा रहा है।

Leave a Reply