शादी के लिए छोटे भाई को दिखाया, बड़े के साथ करवा दिए सात फेरे

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में बिचौलिए ने छोटा भाई दिखाकर बड़े से शादी करा दी। ससुराल पहुंचने पर सास ने अपने चारों बेटों से संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता से मारपीट व छेड़छाड़ भी की गई। परेशान होकर पीड़िता शादी के दो माह बाद ही ससुराल से मायके आ गई। पीड़िता ने डीएम से शिकायत की, इसके बाद थाना सिहानी गेट पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाली (19) वर्षीय पीड़िता ने बताया सोसायटी में काम करने वाली उनकी मां ने गार्ड के कहने पर शादी के लिए मुरादनगर निवासी एक लड़का देखा था। पसंद आने पर शादी तय हो गई। 21 फरवरी 2020 को बारात आई तो दूल्हे की जगह दूसरा लड़का बैठा था। पीड़िता ने विरोध किया। बिचौलिया ने बताया कि यह लड़के का बड़ा भाई है। बारात लौटना अच्छा नहीं होता।
माता-पिता के मानने पर पीड़िता भी मान गई और लड़के के बड़े भाई से शादी कर ली, लेकिन घर पहुंचने पर पता चला कि वह नशे का आदी है। पहले ही दिन वह नशे के इंजेक्शन लेकर सो गया। पीड़िता के मुताबिक पति के दो बड़े भाई और एक छोटा भाई है। बड़े जेठ पहले से शादीशुदा हैं। शादी के दूसरे दिन से सास कभी बड़े तो कभी छोटे जेठ और कभी देवर को उनके कमरे में भेजकर संबंध बनाने का दबाव डालने लगी। वह रोज विरोध कर बाहर आ जाती। एक दिन सास, पति व जेठ ने मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ भी की। इसमें नाकाम होने पर आरोपितों ने बाइक और ट्रक खरीदने को तीन लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। सिहानी गेट के एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं।
