लोहड़ी

न्यूली ब्राइड्स के लिए ईयरिंग्स की 4 वैरायटी,  हैंगिंग ईयरिंग्स पहनें या ईयरकफ से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

लोहड़ी का दिन नई-नवेली दुल्हन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन आप ट्रेंडी कपड़े और खूबसूरत मेकअप से खुद को स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाती हैं। लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए ज़रूरी होता है कि आपकी हर चीज़ परफेक्ट हो। इसके लिए सही ईयरिंग्स का चुनाव भी जरूरी है ताकि आपकी ब्यूटी में चार चांद लग जाएं। यहां बताई जा रही ईयरिंग्स की ये चार डिजाइन आपके श्रृंगार को पूरा करने में मदद करेंगी।

हैंगिंग ईयरिंग्स
ट्रेडिशनल सलवार सूट या लहंगे के साथ इस तरह के हेवी ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं जिससे पूरा कान कवर हो जाता है। आपके लिए यह विकल्प काफी अच्छा है। लोहड़ी की रात सिल्वर और गोल्ड कॉम्बिनेशन से मिलकर बने स्पाइरल ईयरिंग्स भी पहन सकती हैं। इसकी हैंड क्राफ्टेड वैरायटी साल भर फैशन में इन रहती है।लॉन्ग ड्रॉपिंग चैन ईयरिंग्स
विंटेज कलेक्शन से इंस्पायर्ड इस तरह के ईयरिंग्स नई दुल्हन की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेंगे। शादी के बाद होने वाले लोहड़ी जैसे फंक्शन में इस तरह के ईयरिंग्स खूब पसंद किए जाते हैं। झुमके के साथ या स्टड्स विद चैन जैसे कई ऑप्शंस चुनकर आप इसे अपने सलवार सूट के साथ पहन सकती हैं। आपके लिए फ्रिंज ईयर डस्टर ईयरिंग्स भी परफेक्ट हैं।

इयरकफ
इस तरह के इयर पीस पूरे कानों को ढकते हैं। हालांकि ये बड़े दिखते हैं, लेकिन वजन में ये हल्के होते हैं और कानों को सुरक्षित रखते हैं। सलवार सूट के साथ ये आपको ट्रेंडी लुक देंगे। अमेरिकन डायमंड में ईयरकफ की एक से बढ़कर एक वैरायटी मार्केट में मौजूद है। इसे अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

झुमके
हर ब्राइड्स के ज्वेलरी केस में झुमके का एक पेयर तो होता ही है। आप इसे लोहड़ी के फंक्शन में अपनी हैवी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। आप चाहे हेवी लुक पसंद करती हों या सिंपल रहना, इसकी अनगिनत वैरायटी आपकी ब्यूटी बढ़ाने में मदद करेगी।

Leave a Reply