हिसार पुलिस ने गांजा पत्ती के साथ दो महिलाओं को किया काबू, मामला दर्ज

हिसार । हिसार जिले में हांसी शहर पुलिस ने 4 किलो 700 ग्राम गांजा पत्ती के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं संगरूर जिले के सुनाम शहर निवासी परमजीत कौर व जसविंद्र कौर के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ये कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। दरअसल,पुलिस को सूचना मिली थी कि बरवाला रोड पर हाइवे पुल के नीचे दो महिलाएं थैले में नशीला पदार्थ लेकर खड़ी हैं। सूचना मिलने पर सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ डीएसपी की मौजूदगी में मौके पर जाकर पुल के नीचे खड़ी दोनों महिलाओं के बैग को चैक किया। चेकिंग के दौरान बैग से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो ये गांजा हांसी में बेचने के लिए पंजाब से लेकर आई थी। वहीं हरियाणा के पानीपत जिले में ट्रैवल्स एजेंसी का क्लर्क तहसील कैंप के प्रकाश नगर के घर का ताला लगाकर पत्नी की डिलीवरी कराने जींद गया था। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर साढ़े तोने सोने व 200 ग्राम चांदी के जेवर, चालीस हजार रुपये, 26 हजार रुपये की घड़ी और बुलेट बाइक चुरा ली। चोर घर में रखी आधी बोतल शराब भी पी गए।
