मदुरै पहुंचे राहुल गांधी,

मदुरै पहुंचे राहुल गांधी, पोंगल पर जलीकट्टू कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में आज त्योहारों का दिन है. मकर संक्रांति, पोंगल समेत कई त्योहारों को मनाया जा रहा है, तो इस सबके बीच आज जलीकट्टू का भी कार्यक्रम है. इन्हीं त्योहारों की छांव में कई राजनीतिक घटनाक्रम भी होने हैं, जो भविष्य के चुनावों की झलक दिखाएंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संघ प्रमुख मोहन भागवत आज तमिलनाडु में हैं, जो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

चेन्नई में मोहन भागवत ने की पूजा
इसी साल तमिलनाडु में होना है चुनाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार सुबह तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे. राहुल दिल्ली से मुंबई एक प्राइवेट फ्लाइट में पहुंचे. जहां वो जलीकट्टू के कार्यक्रम को देखेंगे. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद हैं. 
 

Leave a Reply