BJP संगठन में बदलाव:

BJP संगठन में बदलाव:प्रदेश के बाद अब जिला स्तर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाए जाएंगे कोषाध्यक्ष, रखेंगे हिसाब-किताब
 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जिलों की कार्यकारिणी में अब चार्टर्ड अकाउंटेंट को कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- बीजेपी बड़ा संगठन है, हर स्तर पर आर्थिक व्यवस्था भी पारदर्शी तरीके से जानकारों के हाथ में देंगे

BJP में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी में पहली बार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जबलपुर के CA (चार्टर्ड एकाउंटेंट) अखिलेश जैन को सौंपी गई है। इसी तरह, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष उज्जैन के अनिल जैन कालूहेड़ा को बनाया गया है, जो आर्थिैक मामलों की समझ रखते हैं।

पहली बार पार्टी की मुख्यधारा के इतर कोषाध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, बीजेपी बड़ा राजनीतिक संगठन है। पार्टी की आर्थिक व्यवस्था पारदर्शी तरीके से संचालित हों, इसके लिए कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जानकारों को दी गई है। उन्होंने कहा कि जिलों की कार्यकारिणी में भी हिसाब-किताब के जानकारों को कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा।

संगठन में 30 बाद पहली बार पूरी कार्यकारिणी (सिर्फ दो पदाधिकारी जीतू जिराती और पंकज जोशी को फिर से जगह मिली) को बदलने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी पद्वति से चलने वाला संगठन है, जिन्हें संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त किया है, उनसे बात हुई है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम है और हर कार्यकर्ता के लिए काम रहता है।

सिंधिया समर्थकों को संगठन में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि वे (सिंधिया) पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके साथ आए सभी नेता अब बीजेपी के अभिन्न अंग हैं। समय के अनुसार जो आवश्यकता है, उसके अनुरूप पदाधिकारी बनाए गए हैं।

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह उनकी मानसिकता प्रदर्शित करता है। बाल संरक्षण आयोग ने भी वर्मा के बयान पर संज्ञान लिया है। उन्होंने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिन्हें हम बोल तक नहीं सकते हैं।

Leave a Reply