कमरे मे रखी टीवी को तेज आवाज मे चलाकर युवक ने लगा ली फॉसी, कारण अज्ञात

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना इलाके में युवक द्वारा जूते के फीते का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सके। थाना पुलिस के मुताबिक अर्जुन तिरैया दामखेड़ा ए-सेक्टर सर्वधर्म कॉलोनी में अपने बड़े भाई महाराज सिंह के साथ रहता था। ओर प्रायवेट काम करता था। महाराज सिंह गुरुवार को अपनी ससुराल गया था। बाद मे रात करीब करीब दस बजे जब वो वापस घर लौटा तो अर्जुन की पत्नी राजकुमारी ने उसे बताया कि अर्जुन ने अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया है, और तेज आवाज में टीवी चालू करके रखा हुआ है। काफी आवाज देने के बाद भी जब अर्जुन दरवाजा नहीं खोला तो महाराज सिंह ने जैसै तैसै कमरे में जाकर देखा तो उन्हे अर्जुन जमीन का शरीर जमीन पर पडा नजर आया। उन्होने पुलिस को बताया कि उसके गले में जूते के फीते का फंदा कसा हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही मौकै पर पहुची पुलिस ने शुरुआती छाबनीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहॉ से बाद शव परिवार वालो को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि खुदकूशी के कारणो की पडताल की जा रही है।
