शाह से  तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने की मुलाकात

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यों से जुडे मुददों पर बात हुई। जिन राज्यों के  मुख्यमंत्रियों ने शाह से मुलाकात की उनमें तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और झारखंड के मुख्यमंत्रियों क्रमश: ई के पलानीस्वामी, शिवराज सिंह चौहान और हेमंत सोरेन शामिल थे।अगले कुछ महीने में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होना है और शाह ने हाल में राज्य का दौरा भी किया था। केंद्र झारखंड में माओवादी घटनाओं से निपटने में राज्य की मदद कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौहान मार्च 2020 में चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इस बारे में गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों ने शाह के साथ अपने-अपने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  

Leave a Reply