पटना एयरपोर्ट से चंडीगढ़ व सूरत के लिए ‎मिलेगी सीधी फ्लाइट

पटना । पटना एयरपोर्ट से अब चंडीगढ़ और सूरत के लिए सीधी विमान सेवा शुरुआत हो रही है। दरअसल, बुधवार से पटना से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट 6ई 718 कि शुरुआत की जा रही है और सूरत से पटना के लिए पहली बार गुरुवार से स्पाइसजेट की एक सीधी फ्लाइट एसजी 407 शुरू होगी। सूरत से यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को संचालित होगी जबकि पटना से चंडीगढ़ की सेवा रोज दी जाएगी। देखा जा रहा है ‎कि पटना एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। चंडीगढ़ और सूरत के अलावा कोलकाता जानेवाले यात्रियों को भी सुविधा मिली है क्योंकि सूरत से आने के बाद पटना से यह फ्लाइट कोलकाता जाएगी। पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 46 जोड़ी फ्लाइट का शिड्यूल जारी कर दिया है, जो‎कि 20 जनवरी से शुरू हो गया। बता दें ‎कि पटना एयरपोर्ट से विमानों की तादाद 44 जोड़ी से बढ़कर 46 हो गयी है। दिल्ली के लिए पहले की तरह 14 फ्लाइट हैं, लेकिन रांची जानेवालों के लिए अभी भी विमान सेवा नहीं मिली है। पटना से सूरत की सेवा का सबसे अधिक फायदा कामगारों को मिलेगा जो अब ढाई घंटे में पटना से सूरत पहुच सकेंगे। बता दें ‎कि सूरत में बिहार के कामगारों की तादाद बहुत ज्यादा है। ट्रेन सेवा की बाधित है और सूरत से पटना के लिए उतने ट्रेन भी नहीं है जिससे कामगारों का सफर आसान हो। इसी को देखते हुए स्पाइसजेट ने इसे शुरू किया है। सूरत से पटना का सफर ढाई घंटे का होगा।

Leave a Reply