50 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण का आरोप

गुरुग्राम। हरियाणा के एक शातिर ठग को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस शख्‍स ने 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ पैसों की धोखाधड़ी की और कई का तो शारीरिक शोषण भी किया। आरोपी को अहमदाबाद की एक महिला के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी पर मैट्रिमोनियल साइट्स पर नकली पहचान लगाने के बाद महिला के साथ रेप करने का भी आरोप है।
 आरोपी गुरुग्राम निवासी संदीप मिश्रा ने खुद को आईआईएम-ए से एमबीए पासआउट और गूगल का मैनेजर तथा वेतन 35 से 40 लाख सालाना बताकर अच्छे घर से रिश्ते की तलाश होने की बातें लिखी थीं। लड़की के संपर्क करने पर आरोपी युवती को होटल में मिलने बुलाता था और बाद में नजदीकी बढ़ाकर उनके साथ ठगी और शारीरिक शोषण करता था।
आरोपी संदीप ने अहमदाबाद की लड़की से विहान शर्मा के नाम से संपर्क किया। उसने युवती को बताया कि उसकी बहन दुबई में है और पिता बैंक में नौकरी करते हैं। आरोप है कि अहमदाबाद के एक होटल में लड़की को बुलाकर उसका शोषण किया। यही नहीं आरोपी ने बिल भी पीड़िता से भरवाया औऱ बाद में उससे संपर्क तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड़कियों से मिलकर उनके अश्लील फोटो भी खींच लेता था। उसके मोबाइल फोन से कई लड़कियों के अश्लील फोटो मिले हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने गूगल के एचआर मैनेजर और आईआईएम-ए के जाली सर्टिफिकेट व कागजात बरामद किए हैं। 

Leave a Reply