दहेज में बाइक न ‎मिलने पर युवक ने अपनी पत्नी कर दी हत्या, मामला दर्ज

भिवानी । ‎‎भिवानी में एक युवक ने शादी के बाद मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की सूचना के बाद पु‎लिस मौके पर पहुंची और शव को ‎कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ‎लिए भेज ‎दिया। मृतका के परिजनों ने बताया ‎कि उसे उस वक्त मारा गया जब वह अपने मायके में बात कर रही थी। फोन पर ही पति ने कहा कि उसे ले जाओ और उसकी पिटाई की आवाजों के साथ फोन कट गया। उसे बेरहमी से काट दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास व चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुता‎बिक, जून 2017 में चरखी दादरी जिला के गांव नीमली निवासी रीतू की शादी भिवानी के कितलाना गांव के रहने वाले मुकेश से हुई थी। ससुराल वाले रितु से लगातार दहेज की मांग करते थे। वह दो मासूम बेटियों की मां थीं। बीती रात मुकेश ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,‎जिससे उसकी मौत हो गई। 
परिजनों ने आरोप लगाया कि मोटर साइकिल की मांग को लेकर रितु को परेशान किया जा रहा था। गांव में इसको लेकर पंचायत कर मामला शांत भी कराया गया। एक सप्ताह पूर्व 30 हजार रूपये भी दिये गए थे, लेकिन बीती रात उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी फोन पर बात कर रही थी, उसी समय पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। फोन पर यह भी कहा कि आ जाओ इसे ले जाओ। इसके बाद उसकी हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने बताया ‎कि मृतका रीतू के पिता गुलाब सिंह की शिकायत पर रीतू को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारने की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पु‎लिस ने कहा ‎कि आरो‎पियों को जल्द ही ‎गिरफ्तार कर ‎लिया जाएगा।

Leave a Reply