घर से बाजार गए दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच मु जुटी पुलिस

समस्तीपुर । समस्तीपुर में बाजार गए एक दिव्यांग युवक की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंक गए। एक ऑटो चालक ने दिव्यांग के शव सड़क किनारे की सूचना उसके परिजनों की दी। वहीं, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। यह घटना पटोरी थाना क्षेत्र के दीगर चौसीमा चौर के पास की है। मृतक के परिजनों ने बताया मृतक दिनेश एटीएम से 2,500 रुपए निकालकर घर का सामान लाने के लिए बाजार गया था। वो चौर की तरफ स्थित एक दुकान पर गया था। उन्होंने शक जताया कि वहां खाने-पीने के बाद दुकानदार और उसके अन्य साथियों ने मिलकर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
मृतक के पिता ने कहा कि मंगलवार की सुबह एक ऑटो चालक ने उन्हें दिनेश का शव पड़े रहने की सूचना दी। इसके बाद परिवारवालों ने पटोरी पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक दिनेश नशा किया करता था। उसके शरीर पर चोट के निशान और गले पर काला निशान मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर विभिन्न बिदुओं से जांच कर रही है। उन्होंने अंदेशा जताया कि दिनेश की हत्या भी हो सकती है या फिर नशे की हालत में या ठंड के कारण उसकी जान चली गई होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
