एसीबी ने 25 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में तहसीलदार को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद | एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) धोलका के तहसीलदार को रु. 25 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| साथ ही तहसीलदार से रु. 20 लाख और बिचौलिये से रु. 5 लाख की बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद जिले की धोलका के तहसीलदार हार्दिक मोतीभाई डामोर ने किसान बनने के एक मामले में रु. 75 लाख की रिश्वत मांगी थी| किसान सूची में नाम शामिल करने वाले व्यक्ति की धोलेरा हाईवे पर रुपगढ़ में जमीन है, जिसका संपादन होना है| उसके दादा और पिता किसान थे, लेकिन उनका नाम किसान सूची से निकाल दिया गया था| जिससे व्यक्ति ने किसान बनने के लिए तहसील कचहरी में आवेदन किया था| इस काम के लिए तहसीलदार हार्दिक डामोर और बिचौलिया जगदीश परमार ने रु. 75 लाख की रिश्वत मांगी थी| हांलाकि बाद में रु. 25 लाख में बात तय हो गई| दूसरी ओर व्यक्ति ने एसीबी ने इसकी शिकायत कर दी| एसीबी ने रिश्वत लेने के आरोप में हार्दिक डामोर और बिचौलिये जगदीश परमार को गिरफ्तार कर लिया| हार्दिक डामोर से रु. 20 लाख और जगदीश परमार से रु. 5 लाख बरामद कर एसीबी ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है| पता चला है कि हार्दिक डामोर के पिता पुलिस अधीक्षक थे और एसीबी में भी काम किया था| हार्दिक डामोर के भाई तमिलनाडु में आईजीपी स्तर के अधिकारी हैं| हार्दिक डामोर दाहोद जिले की फतेपुरा तहसील के झाब के मूल निवासी हैं और फिलहाल धोलका के आकाश बंगलोज में रहते हैं| जबकि जगदीश परमार दो दफा नगर पालिका प्रमुख रह चुका है|

Leave a Reply