व्यापारी को जबरन नग्न कर वी‎डियो बनाने वाले ‎गिरोह का खुलासा, चार ‎गिरफ्तार

श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर में हनी ट्रैप के जरिये लोगों से ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह खुलासा हुअया है। पु‎लिस ने इस गिरोह की दो महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शामिल 2 दंपती एक व्यापारी को फंसाकर उसे 10 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। जानकारी के मुता‎बिक, गिरोह ने व्यापारी को जबरन नग्न कर उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो डिलीट करने की एवज में 10 लाख रुपये मांग रहे थे। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद श्रीगंगानगर पुलिस ने महज 24 घंटों में ही मामले का खुलासा कर हनी ट्रैप गैंग को ‎दबोच डाला। पुलिस ने पति-पत्नी के 2 जोड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है ‎कि पति-पत्नी के दोनों जोड़े श्रीगंगानगर के एक व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपये हड़पने की फिराक में थे। पुलिस के हत्थे चढ़े बिलाल खान उर्फ सोनू तथा उसकी पत्नी जुले खा और जुम्मे खान तथा उसकी पत्नी राज कौर को शामिल है। बता दें ‎कि श्रीगंगानगर के कॉटन मिल के व्यापारी को उसकी ही फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने वाले बिलाल खान उर्फ सोनू की पत्नी जुले खा ने फोन कर अपने घर पठानवाला बुलाया था। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका नग्न और अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो डिलीट करने की एवज में व्यापारी ब्लैकमेल करने की कोशिश की। गिरोह ने व्यापारी से इस एवज 10 लाख रुपये की मांग की। इस पर पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरोह के दोनों दंपती को दबोच लिया। ‎‎फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है।

Leave a Reply