थाना पिपलानी की बड़ी कार्यवाही

एस.यू.सी. बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स के मालिक नटवरलाल/भू-माफिया डी.के. सिंह के विरूद्ध पिपलानी पुलिस ने धोखाधडी के 7 प्रकरण किये पंजीबद्ध

भोपाल  । वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत भू-माफिया एस.यू.सी. बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स के डायरेक्टर नटवरलाल डीके सिंह के विरुद्ध पूर्व में आवेदिका श्रीमती नमृता सहारे, आवेदिका श्रीमती सुनीता चौधरी, आवेदिका श्रीमती वर्षा मालवीय, आवेदिका श्रीमती किरण शिवहरे, आवेदक मनोज सिंह के आवेदन पत्रों की जांच पर भू-माफिया एस.यू.सी. बिल्डर्स एन्ड डेवलपर्स के डायरेक्टर श्री डीके सिंह उर्फ धीरेन्द्र कुमार सिंह के विरूद्ध धोखाधड़ी के 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था भू-माफिया डीके सिंह न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भोपाल में निरूद्ध है ।
भू-माफिया डीके सिंह के विरूद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है । आवेदिका श्रीमती सुमन श्रीवास्तव एवं आवेदक चिरोंजी लाल के आवेदन पत्र जांच पर दिनांक 21.01.2021 को धोखाधड़ी के 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये । वर्ष 2010 में भी भू-माफिया के विरूद्ध धोखाधड़ी का एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। 
भू-माफिया डीके सिंह के द्वारा अपने सहयोगी राकेश कुमार सिंह, अनुराग बड़कुल, के साथ मिलकर शासकीय भूमि को अपनी बताकर फरियादीगणों को सस्ते दाम पर भू-खण्ड उपलब्ध कराने का लालच देकर प्लाट विक्री करता है एवं फरियादीगणों को पजेशन मांगने पर उपलब्ध नही कराता है झूठा आश्वासन देता रहता है तथा उल्टे फरियादियों के विरूद्ध न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर जेता है । 
भू-माफिया डीके सिंह के विरूद्ध वर्ष 2010 से अभी तक कुल 8 प्रकरण धोखाधड़ी के पंजीबद्ध किये जा चुके है वर्तमान में आरोपी पूर्व प्रकरणों में केन्द्रीय जेल भोपाल में बंद है । माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर पुलिस रिमांड में लेकर प्रकरण में कार्यवाही की जाती है ।

Leave a Reply