‘नौ हजार करोड़ का हिसाब दे भूपेश सरकार’

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से मुंगेली नाका मैदान स्विमिंग पुल के पास बिलासपुर में आयोजित किया गया , धरना पश्चात रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव किया गया
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की किसानों के साथ वादाखिलाफी, धान खरीदी में भारी अव्यवस्था, किसानों की उपेक्षा, पुराने दो वर्षो के बोनस का भुगतान करने आदि मांगो को लेकर किया जा रहा है। श्री कुमावत ने कहा कि चुनाव पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए अनेक लोक लुभावन घोषणायें की थी, किन्तु अब उन घोषणाओं पर अमल नहीं किया जा रहा है। गंगा जल की सौगंध खाकर की गई घोषणाओं पर अमल नहीं किया जा रहा है। अपने वादों से कांग्रेस मुकर रही है। अपने को पाक साफ बता कर अपनी विफलताओं के लिए केन्द्र सरकार पर दोषरोपण कर रही है।
इस जंगी धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा के सुनील जायसवाल, दुर्गा प्रसाद कश्यप, रामचरण वस्त्रकार छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, निवर्तमान विधायक बद्रीधर दीवान, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, निवर्तमान विधायक राजू सिंह क्षत्री, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, पूजा विधानी सहित बिलासपुर जिले के किसान एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
