प्रधानमंत्री की असम रैली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

जोरहाट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी आज सुबह असम के जोरहाट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वो जोरहाट एयरपोर्ट से सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से शिवसागर गए। पीएम मोदी इस वक्त शिवसागर जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया।असम के शिवसागर जिले में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। हमारी धरती माता का रूप है और ये भूपेन हजारिका ने कहा था। आत्मविश्वास तभी बढ़ता है जब घर-परिवार में भी सुविधाएं मिलती हैं और बाहर का इंफ्रास्ट्रक्चर भी सुधरता है। पीएम मोदी ने कहा कि आपका आशीर्वाद मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। आपका ये प्रेम और स्नेह मुझे बार-बार असम ले आता है। पिछले साल कोकराझार में ऐतिहासिक बोडो समझौते के बाद जो उत्सव हुआ था, उसमें मैं शामिल हुआ था और आज फिर आपकी खुशियों में शामिल होने आया हूं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि एक लाख से ज्यादा परिवारों को भूमि के स्वमित्व का पत्र मिलने से आपकी बहुत बड़ी चिंता दूर हो गई है। असम की मिट्टी से प्यार करने वाले मूल निवासियों को अपनी जमीन से जुड़ाव का सर्टिफिकेट दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि ये ऐतिहासिक काम शिवसागर की भूमि पर हो रहा है। मैं जयभूमि के अदम्य सहस और इस भूमि को नमन करता हूं। शिवसागर के इस महत्व को देखते हुए इसको देश के सबसे आइकॉनिक 5 साइट्स में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काजीरंगा पार्क को अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है। नॉर्थ-ईस्ट का विकास होना बहुत जरूरी है। सबका साथ, सबका विश्वास के नारे पर सरकार चल रही है। असम के कोने-कोने में विकास हो रहा है। बता दें कि पीएम मोदी ने असम के शिवसागर जिले में 1।06 लाभार्थियों को उनके जमीन के स्वामित्व का सर्टिफिकेट दिया।

Leave a Reply