अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर किया ब्लेकमेल

जयपुर । भांकरोटा इलाके में एक युवती को अश्लील मैसेज भेजकर ब्लेकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अजमेर रोड भांकरोटा निवासी 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नवनीत नाम का व्यक्ति उसके व्हाटसएप नंबर पर अश्लील मैसेज व फोटो भेज रहा है। ब्लेकमेक कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश कर रहा है। विरोध करने पर शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Leave a Reply