पति की प्रताडना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना इलाके में बीते दिनो विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। बताया गया है, कि विवाहिता ने शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे तंग आकर विवाहिता ने खुदकुशी की थी। पुलिस ने मृतका के परिवार वालो के ब्यानो और अन्य बिंदुओं की जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय बलप्रीत कौर पति हरदयाल सिंह मानक विहार कॉलोनी आनंद नगर पिपलानी में रहती थी। बीती 10 जनवरी को रात के समय बलप्रीत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर पुलिस ने खुदकुशी के कारणों की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि शादी के बाद मृतका का पति उसे दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर मानसिक और शारिरीक रुप से प्रताडित करता था, जिससे मृतका मानसिक तनाव मे रहने लगी थी। और इसी डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता के परिवार वालो ने भी पुलिस को दिये अपने ब्यानो मे आरोपी पति पर प्रताडित करने के आरोप लगाये है। पुलिस का कहना है, कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, आगे की जांच के आधार पर जल्दी आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
