माउंट आबू में पारा शून्य से चार डिग्री नीचे

जयपुर। राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चुरू और भीलवाड़ा में 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पिलानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, अलवर में 6.4 डिग्री तथा बूंदी में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
