मोटापा कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल कीजिए ये फल

मोटापा कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल कीजिए ये फल, मिलेगा गजब का फायदा |
आज कल हर कोई कहीं न कहीं अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है. ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग कोई न कोई उपाय खोज ही लेते हैं. तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ सीजनल फूड्स के बारे में जो आपकी इस समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. चलिए बताते हैं आपको गर्मी के मौसम के उन सीजनल फूड्स के बारे में जो आपको पतला करने में मदद करेंगे.
तरबूज-
गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की समस्या नहीं हो सकती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपिन एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने का काम करता है. इसमें फैट नहीं होता है बल्कि ये आपकी खाने की इच्छा को भी नियंत्रित करता है. ऐसे में तरबूज आपका वजन कम करने में कारगर साबित हो सकता है.
बीन्स-
हरी सब्जियों में बीन्स के सेवन से वजन कम होता है. इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है. आरयन और फाइबर से भरपूर बीन्स एक फैट फ्री फूड है. जो आपका वजन कम करने में कारगर साबित होता है.
करेला-
करेला में कैलोरी इनटेक को कम करते हुए इन्सुलिन को रिलीज करने में मदद करता है.इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है . वहीं कैलोरी इनटेक कम होने से वजन भी नियंत्रण में रहता है. वजन कम करने में करेला बहुत मददगार है.
