दिल्ली में फिर से आया भूकंप, 15 दिनों में दूसरी बार हिली राजधानी की धरती

नई दिल्ली | भूकंप के झटके से एक बार फिर राजधानी दिल्ली की धरती हिली है। गुरुवार सुबह पश्चिमी दिल्‍ली के इलाके में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्‍ली के इलाके में सुबह 9:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था।  अब तक इस भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले 13 जनवरी को नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 13 जनवरी को आए भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी। भूकंप के झटके बुधवार को शाम 7:03 बजे महसूस किए गए थे। दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में 25 दिसंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.3 थी।

पिछले साल दिल्ली में आए थे करीब 50 भूकंप
NCS की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक, दिल्‍ली या उसके 200 किलोमीटर के दायरे में पिछले साल कुल 51 छोटे-मध्‍यम तीव्रता के भूकंप आए थे। पिछले महीने, क्रिसमस की सुबह भी 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था। उससे पहले, 17 दिसंबर को भी दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों ने झटके महसूस किए थे। तब रिक्‍टर स्‍केल तीव्रता 4.2 दिखा रहा था।
 

Leave a Reply