आदिवासियों पर दर्ज अपराधों को वापस लेने जारी की अपराधों की सूची

भोपाल।लोक अभियोजन संचालक ने सभी जिला अभियोजन अधिकारियों को वह सूची जारी की है जिनमें आदिवासियों के वापसी योग्य अपराध उल्लेखित हैं। इस सूची में शामिल अपराध हैं : आबकारी अधिनियम के तहत 49 बल्क लीटर तक की अवैध शराब जब्ती, आम्र्स एक्ट में 3 वर्ष की सजा वाले अपराध, भादवि की धारा 294, 323, 279, 336, 337, 341, 342, 427, 448 एवं 506, जुआ एक्ट की धारा 13 के अंतर्गत आने वाले अपराध, पुलिस एक्ट के प्रकरण। लोक अभियोजन संचालक ने कहा है कि आदतन अपराधियों के लंबित प्रकरण नहीं वापस किये जायें। साथ ही अपराध वापस करने की अनुशंसा के दौरान यह देखा जाये कि राज्य शासन पर विद्वेषपूर्ण अभियोजन का प्रकरण न बनता हो।
