पांच जिलों में 1706 करोड़ वाली भूजल से सिंचाई योजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

भोपाल। हर खेत को पानी देने के संबंध में बनी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत भूजल से सिंचाई योजना को प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है। इस योजना के तहत पांच चयनित जिलों मण्डला, डिण्डौरी, शहडोल, उमरिया एवं सिंगरौली में 1706 करोड़ 1 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। इस स्वीकृत राशि में केंद्रांश 60 प्रतिशत एवं राज्यांश 40 प्रतिशत रहेगा। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिये हैं।
