मोदी सरकार अहम छोड़े, किसानों की मांगे माने: गहलोत

जयपुर । दिल्ली में चल रहे करीब दो महीने से ऊपर किसानों के आदोलन को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देने के इंतजामों में केन्द्र सरकार द्वारा जिस तरह से सडक़ को खोदना,कीले कटीले तार लगाने पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जिस तरह के इंतजाम केन्द्र सरकार कर रही है यह एक लोकतांत्रिक देश में अच्छी परपंरा नहीं है आंदोलन कर रहे किसानों को रोकने के लिए सडक़ रोकने के लिए ऐसे इंतजाम उचित नहीं है। इससे सरकार के रवैये को लोकहितकारी और ना ही संवैधानिक मान मर्यादाओं के अनुरूप सरकार सत्ता संचालन कर रही है को कहा जा सकता है उन्होने कहा कि जब केन्द्र में यूपीए सरकार थी उस वक्त भी कई बड़े आंदोलन हुए लेकिन इनमें लोगों को शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस और सशस्त्र बलों का इस्तेमाल कर कभी भी ऐसी दमनकारी नीति नहीं अपनाई गई है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा ही सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करना निदंनीय है मोदी सरकार को अहम छोडक़र किसानों की सभी मांगे मान लेनी चाहिये।

Leave a Reply