मेट्रो ट्रेन ट्रांसपोर्ट नगर भी पहुंचेगी, प्लानिंग शुरू

जयपुर । पहले फेस में मानसरोवर से चांदपोल तक चलाई गई मेट्रो ट्रेन ने दूसरे फेस में चांदपोल से बड़ी चौपड़ का रास्ता तय कर लिया है जिस पर सवारियां सफर कर रही है इसको देखते हुए गहलोत सरकार के नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल के विभाग की देखरेख में एक बार फिर मेट्रो को ट्रांसपोर्ट नगर तक ले जाने की प्लानिंग तैयार की जा रही है। मानसरोवर से चांदपोल और फिर चांदपोल से बड़ी चौपड़ रूट पर संचालित मेट्रो के इस प्रोजेक्ट को 2 चरणों में तैयार किया है। इस पूरे रूट की लंबाई लगभग 11.566 किलोमीटर की है। बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक अगर इस रूट का विस्तार होता है, तो यह लंबाई लगभग 2.85 किलोमीटर और बढ़ जाएगी। इस डीपीआर पर अब जेएमआरसी ने पब्लिक से सुझाव भी मांगे हैं।इस प्रस्तावित नए रूट में दो स्टेशन प्रस्तावित किए हैं। इसमें एक स्टेशन अंडरग्राउंड होगा, जो रामगंज चौपड़ पर बनाया जाएगा। जबकि दूसरा स्टेशन एलिवेटेड होगा जो ट्रांसपोर्ट नगर पर प्रस्तावित किया है। इस 2.85 किलोमीटर रूट में से करीब 600 मीटर रूट एलिवेटेड होगा, जबकि 2.25 किलोमीटर लंबाई का रूट अंडरग्राउंड प्रस्तावित किया है।इस रूट को अगर 2025 तक बनाने का लक्ष्य रखा जाता है तो डीपीआर के मुताबिक लगभग 870.13 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है। इसमें अनुमान जताया है कि अगर ये रूट बनता है तो मानसरोवर से ट्रांसपोर्ट नगर तक साल 2031 तक प्रतिदिन 1.38 लाख यात्री मेट्रो में सफर करेंगे, जिससे जयपुर चारदीवारी में ट्रैफिक लोड काफी हद तक कंट्रोल रहेगा बड़ी चौपड़ से अंडरग्राउंड रूट बनाते हुए रामगंज चौपड़ तक। यहां एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद रामगंज एरिया के नीचे से अंडरग्राउंड होते हुए सूरजपोल अनाज मंडी, दिल्ली बाइपास होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक बनाने की योजना है।

Leave a Reply