ज्वाईंट डायरेक्टर भी बन सकेंगे वेटनरी डायरेक्टर

भोपाल।अब ज्वाईंट डायरेक्टर भी वेटनरी डायरेक्टर बन सकेंगे। इसके लिये राज्य सरकार ने 24 साल पहले बने मप्र पशु चिकित्सा सेवा राजपत्रित भर्ती नियम 1996 में बदलाव कर दिया है।पहले एडिशनल डायरेक्टर को ही डायरेक्टर बनाये जाने का प्रावधान था परन्तु वेटनरी डायरेक्टोरेट में वर्तमान में कोई भी एडिशनल डायरेक्टर नहीं है तथा सात ज्वाईंट डायरेक्टर कार्यरत हैं।

यह है नया प्रावधान :
यदि एडिशनल डायरेक्टर उपलब्ध है तो दो वर्ष की सेवा का अनुभव रखने पर डायरेक्टर बन सकेगा। यदि नहीं है, तो 5 वर्ष की सेवा का अनुभव रखने वाला ज्वाईंट डायरेक्टर संचालक बन सकेगा।

इसलिये किया प्रावधान :
वर्तमान वटनरी डायरेक्टर डा. आरके रोकडे आगामी जून माह में रिटायर होने वाले हैं। उनके स्थान पर नया डायरेक्टर नियुक्त किया जाना है। विभाग में एडिशनल डायरेक्टर पदस्थ ही नहीं है। इसीलिये ज्वाईंट डायरेक्टर से संचालक पद भरने का नया प्रावधान कर दिया गया है।
 

Leave a Reply