हथियार गिरोह का पर्दाफाश:

मध्यप्रदेश की कुख्यात गैंग गुजरात के सावरकुंडला में पकड़ाई, 7 पिस्तौल, 35 कारतूस सहित 12 लोग गिरफ्तार
7 पिस्तौल और 35 जीवित कारतूस भी बरामद किए।
गुजरात में अमरेली शहर की पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सावरकुंडला में छापेमारी कर मध्य प्रदेश की हथियार बेचने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। अमरेली एसओजी ने गुप्त सूचना के आधार पर सावरकुंडला के भमोद्रा गांव में छापा मारकर 7 पिस्तौल और 35 कारतूस के साथ मध्य प्रदेश की कुख्यात गैंग को रंगेहाथ दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
सावरकुंडला के भमोद्रा गांव के एक खेत के पास जमा थी गैंग।
इस दौरान मध्य प्रदेश की गैंग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार सावरकुंडला के भमोद्रा गांव के पास जीरा गांव की जाने वाली सड़क पर एक किलोमीटर दूर नाना भमोद्रा स्थित एक खेत के किनारे संदिग्ध लोग एकजुट हुए थे।
अमरेली एसओजी की टीम।
इस खबर के आधार पर गैरकानूनी लाइसेंस बगैर अग्निशस्त्र तथा कारतूस और हथियार बिक्री और खरीदी करने की आशंका को लेकर अमरेली एसओजी की टीम ने छापामारी की। इस दौरान एसओजी की 4 अलग-अलग टीमों ने गैंग को चारों तरफ से घेरते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
हथियार बेचने के लिए गांवों में मजदूर या मिस्त्री बनकर रहते थे
मध्यप्रदेश की इस गैंग के गुजरात में कहां-कहां और किस-किससे तार जुड़े हुए हैं। इसकी जांच की जा रही है। एसओजी शाखा के पीएस आई के बताए अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश से हथियार गुजरात लाकर औने-पौने दामों में बेचते थे। इनकी मोडल ऑपेरेंडी ही कुछ इस तरह की थी कि इन पर आसानी से शक नहीं किया जा सके। दरअसल, ये श्रमिक या छोटे-मोटे काम करने वाले मिस्त्री के रूप में गांवों में रहने लगते थे। मजदूरी-किसानी और अन्य काम करते-करते हथियारों के सौदागरों की तलाश करते थे। ग्राहक मिल जाने के बाद फिर दूसरे साथी के जरिए हथियार बेचकर निकल जाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राकेश कालुभाई बंगडिया (20), अलीराजपुर, थाना-अंबवा, (मध्य प्रदेश)
जालम तिखियाभाई देहरियाजिला अलीराजपुर, (मध्य प्रदेश)
मगन सुरतिभाई मेधा, (35), अलीराजपुर, थाना-काना कक्कड़, (मध्य प्रदेश)
सोहिल यासीनभाई मालेक, (22), अलीराजपुर, थाना-काना कक्कड़, (मध्य प्रदेश)
सिराजखान महबूबखान बलोच, (20), जिला अलीराजपुर (मध्य प्रदेश)
रमेश जुणसिंह वसोया, (20), जम्बुआ, जिला अलीराजपुर (मध्य प्रदेश)
महमदभाई महबूबभाई चौहान, (33), जिला अलीराजपुर (मध्य प्रदेश)
रोहितभाई भरतभाई हर्भा, (25), कपोदरा क्षेत्र, सूरत (गुजरात)
हरेशभाई रानाभाई कर्दिया, (32), अम्बेडकर स्ट्रीट, सावरकुंडला (गुजरात)
इकबालभाई अलारखभाई जुडेसरा, (45), भावनगर (गुजरात)
अफ़रोज़ अब्दुलभाई कुरैशी, (37), पुराना बस स्टैंड, सावरकुंडला (गुजरात)
अयूब जुमाभाई जाखड़ा, (26), सांडी चौक, सावरकुंडला (गुजरात)
