नहर के ‎किनारे ‎मिली ‎16 साल की लड़की की लाश, जांच में जुटी पु‎लिस

गोपालगंज । गोपालगंज में नहर के किनारे 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की लाश मिली है। इस घटना की सूचना ‎मिलते ही पु‎लिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना ‎किया। यह घटना माधोपुर ओपी के नेउरी सरेया गांव के पास की है। मृतका की पहचान 16 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के नौतन गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है ‎कि काजल कुमारी का शव गुरुवार की सुबह माधोपुर ओपी के नेउरी सरेया गांव के समीप नदी किनारे ‎मिला है। पुलिस ने बताया ‎कि छात्रा के कपड़े शरीर से थोड़े उठे हुए थे और उसके नाक से खून के निशान दिखाई दे रहे थे। यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ हो सकता है। माना जा रहा है कि छात्रा का किसी से प्रेम प्रसंग रहा होगा और घर वालों को प्रेम प्रसंग में अपनी साख और इज्जत का खतरा हो सकता था इसलिए उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया होगा। 
माधोपुर पुलिस ने बताया ‎कि घटना के बाद से मृतक के परिजन भी घर से गायब हो गए हैं। ‎फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है। स्थानीय चौकीदार सुनील तिवारी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 16 साल है और वह सीवान जिले की रहने वाली है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा करने की बात कह रही है। 

Leave a Reply