बिहार में कोरोना वायरस से 92 और लोग पाए गए संक्र‎मित,  तीन की मौत

पटना । बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 92 और व्य‎‎क्ति पॉ‎‎जि‎टिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्र‎‎मितों की संख्या 2,61,004 हो गई है। इसी अव‎धि में तीन और व्यक्तियों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1510 हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुले‎टिन में यह जानकारी दी गई। बुले‎टिन में बताया गया ‎कि बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19से दरभंगा, मुजफ्फरपुर तथा पटना जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य ‎विभाग ने बताया ‎कि बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 75,743 नमूनों की जांच की गई और कोरोना वायरस से संक्रमित 138 मरीज ठीक हुए। बिहार में अबतक 2,12,35,979 नमूनों की जांच की गई है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,58,447 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1046 है और संक्रमण से ठीक होने की दर 99.02 प्रतिशत है। बता दें ‎कि बिहार में 16 जनवरी को कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। बुधवार को राज्य में चिह्नित 622 टीका स्थलों पर 40,462 लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक टीकाकरण कराने वालों की कुल संख्या 2,62,784 हो गई है जिनमें से कोविशील्ड लाभार्थी 2,54,691 जबकि कोवैक्सीन टीकाकृत लाभार्थी 8093 हैं। इन्हें 28 दिन में टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी।

Leave a Reply